चंडीगढ़। पंजाब में सोमवार को कोरोना के केस में कमी देखने की मिली। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोविड की चपेट में 192 नए मरीज आए वहीं 11 ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 245 रही। आईसीयू पर एक और वेंटिलेटर पर तीन मरीज रहे।
सोमवार को लुधियाना में 29, जालंधर में 24, पटियाला में 4, एसएएस नगर में 24, अमृतसर में 8, गुरदासपुर में 4, होशियारपुर में 16, कपूरथला में 11, संगरूर में 11, फाजिल्का में तीन, मोगा में दो, फतेहगढ़ साहिब में तीन, तरनतारन में दो, बरनाला में एक और एसबीएस नगर में 26 मरीज पाए गए।