चंडीगढ़। पंजाब में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से तीन जिलों में 3 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण के 57 नए मामले सामने आए हैं। राज्य की संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 12340205 लोगों के कोरोना संक्रमण के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 599365 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 473 मामले सक्रिय बने हुए हैं। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 39 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
शुक्रवार को फरीदकोट, लुधियाना और पठानकोट में 1-1 मौत की मौत हुई है। ब्लैक फंगस का एक नया केस सामने आया है। अब इस संक्रमण के राज्य में 682 केस हो चुके हैं।