फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना संक्रमण से तीन की मौत, 234 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। रविवार को राज्य में कोरोना से 3 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 5697 पहुंच गई है। इसके अलावा 234 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 176296 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। रविवार को होशियारपुर में 1, जालंधर में 1, पटियाला में 1 मरीज की जान चली गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 4726971 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 176296 दर्ज की गई है। 97777 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 96 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 1013 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 690 और पटियाला में 504 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें