फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को किया फोन, लगा लिया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खुड्डा अलीशेर में एक युवक ने अपनी पत्नी को फोन कर कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक वाजिद खान (28) की पत्नी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि खुड्डा अलीशेर स्थित मकान नंबर 489 में व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाजिद खान को परिजन निजी वाहन से जीएमएसएच-16 ले जा चुके थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस जांच में सामने आया कि वाजिद की पत्नी ने फोन कर परिजनों को बताया कि वाजिद आत्महत्या करने जा रहा है, जब तक परिवार वाजिद के पास पहुंचता वह कमरे में फंदे से लटका हुआ था। वाजिद खुड्डा अलीशेर में नाई का काम करता था। वहीं, पुलिस का कहना है कि शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें