फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुररानी में तीन दिन से सप्लाई हो रहा गंदा पानी

विज्ञापन
रायपुररानी में होने वाले गंदे पानी की सप्लाई के बारे में बताते कस्बावासी। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
रायपुररानी। कस्बे में गोगामाडी परिसर के नजदीक सरकारी ट्यूबवेल से मंगलवार से गंदे पानी की सप्लाई होने के कारण कस्बावासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम पंचायत सदस्य संजीव प्रजापति, कृष्ण सैनी, क्षेत्रवासियों जयपाल सैनी, बुधराम, ओम प्रकाश, जीतराम, रामफल गुप्ता, सचिन शर्मा, विपिन अग्रवाल, रजत, अमन बिंदल व प्रदीप ने बताया कि पिछले तीन दिनों से गंदे पानी की सप्लाई होने के कारण सैकड़ों परिवार परेशान हैं। कस्बावासियों ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण पहले ही घरों से निकलने पर पाबंदी है लेकिन विभाग के माध्यम से समस्या का समाधान न किए जाने के कारण अब लोग पीने के पानी से भी तंग हो गए हैं। पंचायत के माध्यम से अस्थायी रूप से भेजे जाने वाले पानी के टैंकरों से ही पीने के लिए पानी लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रायपुररानी के सरपंच मुकेश छाबड़ा ने बताया कि गर्मी के मौसम में सरकारी ट्यूबवेल में आई खराबी को लेकर पानी की किल्लत से निजात दिलवाने के लिए पंचायत द्वारा पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई है। टैंकर से सुविधा अनुसार लोगों को पानी की सप्लाई दी जा रही है व विभाग से जल्द ही समस्या का समाधान करवाने को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
आज हो जाएगी समस्या हल : जेइर्
पब्लिक हेल्थ विभाग के जेई रोहित चहल ने बताया कि लोगों की समस्या संबंधी सूचना मिलते ही बुधवार से ठेकेदार ने अपनी लेबर लगाकर समस्या का समाधान करने का प्रयास शुरू कर दिया था। लेकिन इस दौरान ट्यूबवेल का बोर फेल होने के कारण सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी है। ऐसी स्थिति में विभाग द्वारा अन्य लाइन से सप्लाई कनेक्ट कर शुक्रवार तक लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें