फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बागवाली में 33 लोगों के कोरोना सैंपल लिए

विज्ञापन
गांव बागवाली में स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना सैंपल एकत्रित करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव बागवाली में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतर्कता बरतते हुए बुधवार को पूरे गांव में थर्मोस्कैनिंग जांच की। वहीं 33 लोगों के कोरोना सैंपल भी एकत्रित किए।
विज्ञापन

रायपुररानी अस्पताल के एसएमओ संजीव गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद मरीज व परिवार के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की हिस्ट्री लेते हुए स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। वहीं गांव बागवाली को कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने के बाद से रायपुररानी थाना प्रभारी रामपाल सिंह के नेतृत्व में सभी मुख्य रास्तों पर नाका लगा पूरे गांव को सील किया हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानीय पंचायत के माध्यम से पूरे गांव में मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंस बनाए रखने व बिना जरूरत के घरों से बाहर न आने के लिए लोगों निरंतर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें