फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जंगल में कपड़े में लिपटा रो रहा था तीन दिन का नवजात, लोगों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर पुलिस आसपास के क्षेत्रों, अस्पताल और नर्सिंग होम्स में कर रही पड़ताल, अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पिंजौर के गांव कौना स्थित जंगल में तीन दिन नवजात बच्चा एक कपड़े में लिपटा मिलने से हड़कंप मच गया है। वीरवार को कुछ लोग जंगल में लकड़ी लेने गए थे। उनको बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। इधर-उधर देखने पर एक बच्चा कपड़े में लिपटा रो रहा था। लोग उसको घर लेकर आए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के निक्कू वार्ड में भर्ती करवाया है। बच्चा पूर्णरूप से स्वस्थ है। पिंजौर थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, वीरवार को गांव खोखरा निवासी नयीम अन्य लोगों के साथ जंगल में लकड़ी लेने गया था। उसी दौरान उसने बच्चे की रोने की आवाज सुनी। वह मौके पर पहुंचा। उसने कपड़े में लिपटा नवजात बच्चे को देखा। जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि सूचना मिलते ही वे युवक के घर पहुंचे। तीन दिन का बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों, नर्सिंग होम और अस्पतालों में बच्चे के बारे में जानकारी जुटा रही है, ताकी आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस बच्चे को अस्पताल में लेकर पहुंची थी। बच्चे का मेडिकल किया गया है। बच्चा करीब तीन दिन का है। वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है। अभी चार दिन के लिए बच्चे को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। -उमेश मोदी, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें