पंचकूला। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर-20 पंचकूला में 18, 19 और 20 सितंबर को अग्र भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। अग्र भागवत कथा में व्यास पीठेश्वर भागवत आचार्य नर्वदा शंकर अग्र भागवत मर्मज्ञ (पुष्कर वाले) अग्र भागवत कथा सुनाएंगे। अग्रवाल समाज के इष्ट देव एवं समाजवाद के महान प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी के व्यक्तित्व पर यह कथा होगी।
बैठक का आयोजन पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में किया गया। कुलभूषण गोयल ने बताया कि सेक्टर-20 सामुदायिक केंद्र को महाराजा अग्रसेन भवन के नाम पर लोकार्पण किया जाएगा। बैठक में प्रधान अतुल गर्ग, अनुज अग्रवाल, उदित मित्तल, पार्षद सुशील गर्ग, पार्षद सुनीत सिंगला, रितु गोयल, प्रदीप गोयल, सतप्रकाश अग्रवाल, जगमोहन गर्ग, राकेश गोयल, श्यामलाल बंसल,विक्रम भोजिया, वीरेंद्र गर्ग, टोनी गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।