पंचकूला। जिले में तीन नए संक्रमितों के मिलने की पुष्टि हुई है। बुधवार को सैंपलिंग के दौरान कोरोना के ये मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवरी की दर अब 98.68 प्रतिशत हो गई है।
अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 375 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से जिले में 40268 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें से पंचकूला के 30605 व्यक्ति हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या 30203 है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि नए मिले तीन कोरोना संक्रमितों में से कालका का एक, एमडीसी-6 का एक और सेक्टर-21 का एक व्यक्ति है।