फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में स्वाइन फ्लू के तीन केस कन्फर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लुएंजा एन1एच1) के तीन कन्फर्म केस सामने आए हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार इनमें एक मरीज 15 दिन के होम आइसोलेशन और सिम्प्टोमैटिक ट्रीटमेंट के बाद क्लिनिकल रिकवरी कर चुका है, जबकि दो प्री-ऑपरेटिव मरीज पीजीआई चंडीगढ़ के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। दोनों में वायरल लोड डिटेक्ट होने के बाद इलेक्टिव सर्जरी फिलहाल डिफर कर दी गई है।
विज्ञापन

पहला केस कालका निवासी पुरुष का है। उसे 21 अगस्त को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। को-मॉर्बिड हिस्ट्री के चलते सर्जरी से पहले किए गए प्री-एनेस्थीसिया चेकअप (पीएसी) और आरटी-पीसीआर स्क्रीनिंग में वह एन1एच1 पॉजिटिव मिला। दूसरा केस पिंजौर निवासी महिला का है, जिसके एब्डोमेन में सिस्ट थी। पीएसी के दौरान रूटीन वायरल पैनल में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विभाग के अनुसार दोनों क्वारंटाइन पीरियड में एसिम्प्टोमैटिक हो गए हैं और उनकी फॉलो-अप आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पेंडिंग है।
तीसरा केस एमडीसी निवासी पुरुष का था। आरटी-पीसीआर पॉजिटिव आने पर उसे कैटेगरी-बी प्रोटोकॉल के तहत होम आइसोलेशन में रखा गया। 15 दिन बाद उसकी क्लिनिकल रिकवरी हो गई। उसके क्लोज कॉन्टैक्ट्स की स्क्रीनिंग में सभी सैंपल नेगेटिव मिले।
विज्ञापन


कोट


पंचकूला में एन 1 एच 1 के तीन केस अगस्त में पीजीआई में पॉजिटिव मिले थे। इनमें एक मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। दो अन्य मरीज भी स्वस्थ हैं। जिला में लोगों को अवेयर किया जा रहा है। - डॉ. सोनू अरोड़ा, आईडीएसपी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें