चंडीगढ़। शहर में वाहन चोरों का खौफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन पार्किंग से वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। अब सेक्टर-24, सेक्टर-16 अस्पताल और सेक्टर-42 की पार्किंग से वाहन चोरी के मामले सामने आए हैं। तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सेक्टर-24 निवासी विनय कुमार जोशी ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास से उसकी बाइक चोरी हो गई। मामले में शिकायत के आधार पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। होशियारपुर निवासी रिशु कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-16 के अस्पताल आया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कर दी। जहां से बाइक चोरी हो गई। मामले में शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सेक्टर-42 निवासी दीपक मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से सेक्टर-42 की लेक पर आया था। उसने अपनी लेक की पार्किंग में खड़ी कर दी। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।