फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मारपीट व जातिसूचक शब्द कहने पर तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपियों को पेशी के लिए ले जाता पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
पुलिस ने की अभद्र व जातिसूचक टिप्पणी न करने की अपील की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-14 आईटीआई में पढ़ने वाले छात्र हर्ष कुमार और सर्वजीत को साथ मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साहिल, मोहित निवासी मौली और आर्यन निवासी गांव बरवाला के रूप में हुई है। तीनों की उम्र करीब 20 वर्ष है। आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपियों को अंबाला जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हर्ष कुमार और सर्वजीत निवासी गांव नग्गल पंचकूला आईटीआई सेक्टर-14 में पढ़ाई करते हैं। वीरवार को सुबह साढ़े आठ बजे सरबजीत रोज की तरह आईटीआई सेक्टर-14 के लिए निकला। वह जलौली टोल टैक्स से बस पकड़कर सेक्टर-5 बस स्टैंड पहुंचा था। जैसे ही बस स्टैंड के बाहर आया तो साहिल नाम के युवक ने हर्ष कुमार का गला पकड़कर कहा कि रायपुररानी में हुई पंचायत में इकट्ठे लोगों का स्टेटस क्यों लगाया है। उसने गला पकड़कर हर्ष कुमार से कहा कि इसे मोाबइल से डिलीट करो। सर्वजीत और उसके साथ आए हर्ष कुमार ने इससे इन्कार कर दिया। इसे डिलीट करने के लिए साहिल ने हर्ष का मोबाइल मांगा। इस पर उसने मोबाइल देने से मना कर दिया। मोबाइल देने से मना करने पर उस पर साहिल, मोहित, नीतिन, शेखर, साहिल, जोनी ने हमला कर दिया था। इस कारण दोनों को चोटें आईं। पुलिस को मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गए। मामले की जांच कर रहे एसीपी लॉ एंड ऑर्डर सुरेंद्र डुडी ने बताया कि तीनों युवकों की बरवाला से गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें