फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घुड़चढ़ी विवाद में आठ और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला एसीपी क्राइम की टीम कर रही है मामले की जांच, पुलिस की ओर से दबिश देकर किया गिरफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला के मौली गांव में दूल्हे की घुड़चढ़ी विवाद के मामले में पुलिस आठ और लोगों को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया। इसमें आरोपी सतनाम, मनीष, चीनू, साहिल, अंजू, अभिषेक, रणबीर सिंह, मोनू शामिल हैं। इस दौरान आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें अंबाला जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पंचकूला एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि इस मामले में दो लोगों मेहर सिंह और मनोज की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी। कुल दस आरोपियों की मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि यह विवाद एक एससी परिवार की बेटी की शादी में दूल्हे के घोड़ा बग्घी पर चढ़ने से रोकने पर शुरू हुआ था। इस पर दो समुदायों के बीच कहासुनी हुई, जिसने बाद मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसीपी क्राइम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता अनुसूचित जाति समाज की 22 वर्षीय युवती ने बताया था कि वह सहेली और एक आंटी के साथ कालेज से गांव लौट रही थी। रास्ते में क्षत्रिय समाज के कुछ लोगों ने उन्हें रोका। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे और धमकी दी कि तुम गली से निकलकर दिखाओ। इसके बाद युवती और उसकी सहेली के कपड़े फाड़ दिए गए और छेड़खानी की गई थी। साथ ही उसकी आंटी के साथ गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन

चौकी और थाना प्रभारी बदले
गांव मौली में राजपूत-दलित समाज के बीच उपजे विवाद के बीच थाना रायपुररानी और पुलिस चौकी मौली के प्रभारियों को बदल दिया गया है। रायपुररानी थाना प्रभारी सोमबीर ढाका की जगह सुखबीर सिंह को लगाया है, वहीं मौली चौकी प्रभारी रवि प्रकाश की जगह राम करण को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें