फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान दिलाने का झांसा दे ठगे साढ़े तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इंदिरा कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने दो लोगों पर मकान दिलाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-17 निवासी रहमत ने बताया कि वह अपनी ससुराल में रहता है। उसको अपने लिए मकान खरीदना था। उसके साले सलमान ने रहमत को अमन गिल नामक के व्यक्ति से मिलवाया।
विज्ञापन

अमन ने उसको बताया कि ढकोली मे एक मकान बिकाऊ है। दिसंबर 2021 में रहमत और उसका साला अमन के साथ मकान देखने एमएस इनक्लेव ढकोली गए थे। अमन ने बताया कि उसके पास मकान गिरवी है। वह उनको 18 लाख रुपये में मकान दे देगा। अमन ने पहले 6 लाख रुपये देने के लिए कहा। रहमत ने उसे रुपये दे दिए। इसके अलावा बैंक से लोन करवाने के लिए पीड़ित से 18380 रुपये अलग से ले लिए। रहमत को बाद में पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है।
जब रहमत ने उसकी शिकायत की तो उसने तीन लाख रुपये लौटा दिए। उसके बाद मामले का समझौता कराने के नाम पर अमन के साथी सुरेंद्र आहुजा ने भी उससे 45 हजार रुपये ठग लिए। वहीं जांच में पता चला कि अमन गिल का असली नाम अजय है। सेक्टर-20 थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें