संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने अलग-अलग जगह से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीरवार को डिटेक्टिव स्टाॅफ की टीम ने शराब तस्करी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जय कुमार कालका और परशु बहादुर जिला सोलन हिमाचल प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वीरवार को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम चंडीमंदिर के पास मौजूद थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त दोनों आरोपी चंडीगढ़ से शराब लाकर पिंजौर और कालका क्षेत्र में तस्करी करते हैं।
इसके बाद डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की उसी दौरान दोनों आरोपी स्कूटर पर शराब लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रोक कर तलाशी। आरोपियों के पास से 24 बोतल अंग्रेजी और 22 बोतल हाफ अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने अवैध शराब की 36 बोतल, 72 हाफ, 144 पौव्वे देशी शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार गांव नाडा साहिब निवासी के रूप में हुई है।