संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मोरनी स्थित जमीन की निशानदेही करवाने पहुंचे जमीन मालिक को स्थानीय लोगों द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, जयपुर राजस्थान निवासी राहुल माथुर ने दी शिकायत में बताया कि उनकी तीन बीघा एक बिसवा जमीन मोरनी के गांव शेरला भोज में है।
इसका किसी भी जमीदार का उक्त जमीन में किसी भी प्रकार की कोई भी हिस्सेदारी नहीं है। वे जब भी उस जमीन की निशानदेही करवाते हैं तो गांव शेरला के कुछ शरारती तत्व जिनका उस जमीन से कोई लेनदेन नहीं है। वहां पर आकर झगड़ा करते हैं। उनको जान से मारने की धमकी देते हैं। 12 मई को कानूनगो मोरनी व पटवारी को लेकर वे जमीन की निशानदेही करने गए थे तभी शरारती तत्वों ने आकर उन्हें मारने की धमकी दी।
लोगों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और सरकारी रिकार्ड को भी फाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने राहुल की शिकायत पर महेन्द्र सिंह, हरि सिंह, दीनदयाल और स्वरूप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।