फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्र संघ अध्यक्ष कनुप्रिया को जान से मारने की धमकी, लिखा- शूट एट साइट

Mon, 19 Aug 2019 11:19 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फेसबुक पर इस तरह हुए कमेंट
विज्ञापन
देश से पंजाब को अलग करने समेत कई मांगों को लेकर 15 अगस्त को किया गया प्रोटेस्ट का मामला तूल पकड़ रहा है। उसी प्रोटेस्ट में शामिल हुईं पीयू स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष कनुप्रिया का फोटो एक संगठन ने वायरल किया है। आरोप है कि एक संगठन के दो नेताओं ने कनुप्रिया के लिए शूट एट साइट लिखकर कमेंट किया है। इसको लेकर एसएफएस संगठन के छात्रों में आक्रोश है। वह अब पीयू में सभी छात्रों को बता रहे हैं कि उस छात्र संगठन की मानसिकता कैसी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि 15 अगस्त को पंजाब के ही लोगों ने कुछ जगहों पर प्रोटेस्ट किया। उसमें पीयू स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष कनुप्रिया भी अमृतसर के प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं। उनका कहना है कि पंजाब में पीस का बड़े पैमाने पर दमन हुआ है। इसलिए पंजाब स्टेट को अधिक पावर दिए जाने की मांग की थी। उस फोटो को गलत वे में लिया गया और फेसबुक पर वायरल करते हुए कमेंट किए गए।

बताया जाता है कि कनुप्रिया ने उन कमेंट के जवाब में यह भी कहा कि रेफरेंडम आदि शब्द गलत नहीं हैं, इनसे डरने की क्या जरूरत है। उसके बाद दो नेताओं ने शूट एट साइट लिखकर कमेंट किया है। बताया जाता है कि यह छात्र नेता बाहरी हैं। अब एसएफएस के पदाधिकारी इसको लेकर बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें