फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेवानिवृत्त कर्नल के बेटे को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेवानिवृत्त कर्नल के बेटे को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 निवासी जीएस मना की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्नल गुरबिंदर सिंह मान ने पुलिस को बताया कि वीरवार रात लगभग 10 बजे घर पर बंदूकधारी पांच लोग आए और बेटे को जान से मारने के लिए धमकी देने लगे। पूछने पर वह गाली देने लगे। एक युवक ने कहा कि बेटा माफी नहीं मांगेगा तो उसकी पिटाई होगी। शांत होने के लिए कहने पर वह परिवार के सामने गाली देते हुए अपहरण करके जान से मारने की धमकी देने लगे थे।
सेक्टर-5 थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरव ने बताया कि पीड़ित से मिली शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने धमकी समेेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खोजबीन के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें