पंचकूला। नशे की लत के शिकार व्यक्तियों की आदत छुड़वाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने और उनको समाज में नई पहचान देने के लिए राज्यस्तरीय अवार्ड प्रदान किए जाते हैं। इसके तहत प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार, 30 हजार और 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। सभी श्रेणियों में नशामुक्ति के लिए किए कार्यों और जागरूकता की दिशा में चलाए सतत अभियान को कसौटी पर परखा जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-2025 के लिए राज्य पुरस्कार प्रदान करने के लिए केवल अधिकारिक वेबसाइट award.socialjusticehrygov.in पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी ऑफलाइन आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2024 है। उन्होंने बताया कि नशामुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों, सस्थाओं, पंचायतों और स्कूलों को राज्य स्तरीय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रेष्ठ नशामुक्ति केंद्र, पंचायती राज संस्थान, नगर निकाय, स्कूल-कालेज, रचनात्मक अभियान, श्रेष्ठ जागरूकता अभियान, व्यक्तिगत प्रोफेशनल और व्यक्तिगत नॉन प्रोफेशनल श्रेणियों में तीन-तीन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को संबोधि करती हुई समिति अध्यक्ष डॉ. सुनीता सिरोहा। संवाद