हरिपुर गांव में एक किसान के खेत से बिजली ट्रांसफॉर्मर चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रणसिंह पुत्र अमि सिंह ने बताया कि चोर रात के अंधेरे में खेत में घुसे और ट्रांसफॉर्मर को तारों सहित उखाड़कर ले गए।
घटना का खुलासा 30 नवंबर की सुबह हुआ, जब ग्रामीण गोविंद खेत से गुजर रहा था। उसने ट्रांसफॉर्मर गायब देखा और तुरंत रणसिंह को सूचना दी। किसान के अनुसार, सिंचाई के लिए यह ट्रांसफॉर्मर बेहद जरूरी था, जिसकी चोरी से आर्थिक नुकसान हो रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 ईआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है तथा चोरों का सुराग लगाने के लिए तलाश तेज कर दी गई है।