फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका अनाज मंडी में रंगीन लाइट में फल-सब्जी की बिक्री, ठगा महसूस कर रहे ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। शहर की अनाज मंडी में रविवार को रंगीन लाइट लगाकर फल और सब्जियां बेचने का सिलसिला लगातार जारी है। मंडी में दुकानदार कृत्रिम रूप से सब्जियों और फलों को ताजा और आकर्षक दिखाने के लिए एलईडी लाइट का प्रयोग कर रहे हैं। ग्राहक मंडी में ताजगी की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन लाइट के प्रभाव में सूखी, पीली, दाग-धब्बेदार या कीड़े लगी सब्जियों की वास्तविक स्थिति समझ नहीं पाते और धोखा खा जाते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण और स्थानीय निवासियों ने बताया कि अधिकारियों को कई बार इस बाबत अवगत कराया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। रेट लिस्ट भी मंडी में नहीं लगाई जाती, जिससे विक्रेता मनमाने दामों पर बिक्री कर रहे हैं। समाजसेवी नरेन्द्र कोली ने कहा कि यह ग्राहकों के अधिकारों का सीधे हनन है और अधिकारी केवल वायदा करते हैं, जबकि वास्तविक कार्रवाई नहीं होती। नरेश धीमान, स्थानीय निवासी ने बताया कि घर पर सब्जियां ले जाने पर वास्तविक स्थिति खुल जाती है और धोखा स्पष्ट हो जाता है।

कार्रवाई के लिए दिए गए हैं निर्देश
मार्किट कमेटी और पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम कालका संयम गर्ग ने कहा कि मंडी में नियमों के उल्लंघन पर उचित कदम उठाए जाएंगे। मार्किट कमेटी के सचिव बलदीप सांगवान ने भी पुष्टि की कि रंगीन लाइट में सब्जी और फल बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आम जनता का कहना है कि इस तरह की बिक्री से न सिर्फ ग्राहक ठगे हुए महसूस करते हैं, बल्कि मंडी की विश्वसनीयता पर भी असर पड़ता है। अब यह देखना होगा कि अधिकारी और कमेटी मिलकर इस समस्या का समाधान किस तरह सुनिश्चित करते हैं, ताकि मंडी में पारदर्शिता और ग्राहक सुरक्षा बनी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें