पिंजौर। गांव नवांनगर में एक घर के बरामदे में खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
करनाल निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी बताया कि वह गांव नवांनगर पिंजौर में किराए के मकान में रहता है। वह हर रोज की तरह कंपनी से छुट्टी कर कमरे में पहुंचा और उसने बाइक बरामदे में खड़ी कर दी। सुबह उठकर देखा तो बाइक गायब थी। जब उसने पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो पता चला कि दो व्यक्तिबाइक का ताला तोड़ कर ले जाते हुए दिख रहे हैं।