फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ढाबे से गैस सिलिंडर, नकदी और कपड़ों पर चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर में ढाबे का खोखा तोड़कर चोरी, गैस सिलिंडर समेत नकदी और सामान ले गए चोर
विज्ञापन

रात को दुकान बंद कर घर गया था संचालक, सुबह पहुंचा तो टूटी मिली चादर और बिखरा पड़ा था सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। धर्मपुर में चोरों ने एक ढाबे को निशाना बनाते हुए खोखा तोड़कर दो गैस सिलिंडर, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह दुकान संचालक के पहुंचने पर वारदात का पता चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धर्मपुर निवासी पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार रात रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। सोमवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो खोखे की चादर टूटी हुई थी और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर दो गैस सिलिंडर, गल्ले में रखे करीब एक हजार रुपये की नकदी, रेडीमेड कपड़े, चप्पल, जूते समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें