फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बंद घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-17 के राजीव कॉलोनी में बंद घर का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के गहने ले गए। घटना उस वक्त घटी, जब घरवाले वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू गए हुए थे। उनके पड़ोसी ने फोन कर चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित गुलशन कुमार ने बताया कि वह 25 अगस्त को घरवालों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए थे। जब वह 31 अगस्त को घर लौटे तो देखा की घर के सभी ताले टूटे पड़े थे। घर में सामान भी बिखरा पड़ा था। पत्नी के कान के सोने के झुमके, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और चांदी का सिक्का गायब मिला। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-16 पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें