फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्कूल जा रही कार पर गिरा पेड़, छह बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-4 में बुधवार सुबह भारी बारिश के बीच एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया और कार इसकी चपेट में आ गई। कार में स्कूल जा रहे छह बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में सभी बच्चों को मामूली चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं। घटना सुबह करीब 7:45 बजे की है। कार चला रहे अनूप अत्री परिवार के बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। कार में उनके भाई आनंद अत्री के दो बच्चे, अनूप अत्री के दो बच्चे और उनकी बहन के दो बच्चे सवार थे। तभी अचानक तेज बारिश के दौरान सेक्टर-4 में सड़क किनारे खड़ा पेड़ कार पर गिर गया।
विज्ञापन



हादसे के बाद घबराए परिजन तुरंत बच्चों को नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। सेक्टर-2 पुलिस चौकी प्रभारी पूजा देवी ने बताया कि बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। सभी बच्चों का परिवार सेक्टर-10 में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें