फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, पीएमडीए बनाएगा छह जगह स्लिप रोड

विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 4 और 5 डिवाइडिंग रोड
विज्ञापन
सेक्टरों की डिवाइडिंग रोड पर बनेगी नई व्यवस्था, पेक की रिपोर्ट के आधार पर शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और जाम से राहत दिलाने के लिए पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) ने शहर में छह स्थानों पर स्लिप रोड बनाने का फैसला लिया है। यह काम पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा, जिसकी आधारशिला पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के ट्रैफिक सर्वे पर रखी गई है। इस योजना की शुरुआत शहर के प्रमुख सेक्टरों में स्थित व्यस्त चौराहों और डिवाइडिंग रोड से होगी, जहां जाम और दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन


कहां-कहां बनेंगी स्लिप रोड
सेक्टर 6/7 की डिवाइडिंग रोड
सेक्टर 9/10 की डिवाइडिंग
सेक्टर 4/5, शहीद उधम सिंह चौक
गीता चौक
सेक्टर 5/8/9 की डिवाइडिंग
सेक्टर 4/12/11 की डिवाइडिंग

क्या होगा फायदा?
ट्रैफिक की बाईं लेन पर वाहन आसानी से मोड़ सकेंगे
सेक्टरों के बीच आने-जाने में सुविधा
सड़क हादसों की संभावनाएं कम होंगी
बाहर से आने वाले वाहन भी सीधे सेक्टर बदल सकेंगे

एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है
पीएमडीए एक्सईएन अरविंद कुमार के अनुसार कि शहर की सड़कों को सेफ बनाने के लिए पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से सर्वे कराया गया है। अभी शुरुआती चरण में छह स्लिप रोड बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पेक की रिपोर्ट के आधार पर स्लिप रोड के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क हादसे आंकड़ों में
वर्ष 2022 में सड़क हादसों में मौतें: 103
वर्ष 2023 में मौतें: 98
वर्ष 2024 में मौतें: 105
वर्ष 2025 (अब तक): 66 मौतें

आगे की योजना:
डिवाइडिंग रोड की रिकारपेटिंग का काम पूरा
कुछ जगहों पर सड़क के मध्य भाग बंद किए जाएंगे
स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, सेंसर, और रीयल टाइम डेटा मॉनिटरिंग से वाहनों की स्पीड पर निगरानी रखी जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें