फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: छेहरटा-सहरसा के बीच अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन 20 से

Tue, 16 Sep 2025 10:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर/लुधियाना। रेलवे की ओर से छेहरटा-सहरसा-छेहरटा के बीच 20 सितंबर से नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए छेहरटा और सहरसा के बीच नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू होगी। इस ट्रेन सेवा के नियमित संचालन होने से इस रूट पर रेलयात्रियों की यात्रा और भी सुगम होगी। छेहरटा और सहरसा के बीच नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन संख्या 14628 का नियमित संचालन 20 सितंबर से किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 14628 छेहरटा से सहरसा के लिए प्रत्येक शनिवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 14628 छेहरटा से रात्रि 22:20 बजे प्रस्थान करके लगभग 35 घंटे की यात्रा के बाद सुबह 10:00 बजे सहरसा पहुंचेगी।
विज्ञापन

अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन संख्या 14627 का नियमित संचालन 22 सितंबर से होगा। ट्रेन संख्या 14627 सहरसा से छेहरटा के लिए प्रत्येक सोमवार को चलेगी। ये ट्रेन सहरसा से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करके लगभग 38 घंटे की यात्रा के बाद सुबह 03:20 बजे छेहरटा पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, चंदौसी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाज़ार, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़ और सुपौल रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। उक्त ट्रेन में शयनयान श्रेणी के आठ कोच, सामान्य श्रेणी के 11 कोच के अलावा पैंट्री कार की सुविधा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें