फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुरानी पेंशन स्कीम में नहीं होगा कोई बदलाव, शिक्षामंत्री ने कर्मचारियों को दिया आश्वासन

Sat, 29 Oct 2022 01:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

उन्होंने कर्मचारी यूनियन के नेताओं को भरोसा दिलाया कि पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करते समय उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने सूबे के सरकारी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वह कुछ कर्मचारी नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और अफवाहों के सचेत रहें।
विज्ञापन
हरजोत सिंह बैंस - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली संबंधी नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। शुक्रवार को पंजाब भवन में सीपीएफ कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के दौरान बैंस ने कहा कि इस मुद्दे पर कुछ कर्मचारी संगठनों द्वारा आशंकाएं जताई जा रही हैं कि सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम लागू करते समय डीए और ग्रेच्युटी में कटौती कर दी जाएगी। यह आशंका गलत है। राज्य सरकार इस स्कीम को हूबहू उसी तरह लागू करेगी, जैसे यह 1 जनवरी, 2004 से पहले थी। 

विज्ञापन


उन्होंने कर्मचारी यूनियन के नेताओं को भरोसा दिलाया कि पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करते समय उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने सूबे के सरकारी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वह कुछ कर्मचारी नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और अफवाहों के सचेत रहें। पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा, जिसके लिए 29 अक्तूबर को होने वाली शिमला पोल खोल रैली को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस बीच, कर्मचारी नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री से आग्रह किया गया कि सरकार पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करते हुए उसमें कोई फेरबदल न करें, क्योंकि कर्मचारी इसे किसी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें