फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमणः शादियों में मेहमानों की संख्या और कम करने की तैयारी कर रही है हरियाणा सरकार

Fri, 24 Jul 2020 10:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Marriage party
विज्ञापन

हरियाणा सरकार शादियों में मेहमानों की संख्या पर लगाम लगाने की तैयारी कर रही है। अभी तक शादियों में 50 लोगों के शामिल होने की छूट है। जल्द ही यह संख्या और कम की जाएगी। यह जानकारी हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान दी।

विज्ञापन


सरकार ने इस बाबत कोर्ट से कुछ समय देने की भी मांग की ताकि सरकार याची की मांग पर उचित फैसला लेकर कदम उठा सके। सरकार के इस जवाब पर हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 7 अगस्त तक स्थगित कर दी।

हाईकोर्ट के वकील एच. सी. अरोड़ा ने अवमानना याचिका में बताया था कि उसने शादियों में 50 लोगों के शामिल होने की केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन पर पुनर्विचार किए जाने की मांग को लेकर पहले हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उ
विज्ञापन


सकी याचिका का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ प्रशासन को याची की मांग पर उचित फैसला लेने का आदेश दिया था। उसकी मांग पर पंजाब सरकार ने 13 जुलाई को एक अधिसूचना जारी कर शादियों में 50 लोगों के बजाय केवल 30 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी, लेकिन हरियाणा व चंडीगढ़ ने अभी तक इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया था।
विज्ञापन


इसलिए याची को अब अवमानना याचिका दायर करनी पड़ी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें