फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जल रहे कूड़े के ढेर में हुआ धमाका, आग ताप रहे तीन बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अभयपुर में कूड़े के ढेर आग लगाकर ताप रहे तीन बच्चे अचानक विस्फोट होने से झुलस गए। धमाका होते ही बच्चे जमीन पर गिर पड़े और आसपास दहशत फैल गई। पांच में से तीन बच्चे सबरीना, शाहिदा और सलीम झुलस गए। लोगों ने विस्फोट में झुलसे बच्चों को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। विस्फोट से बच्चों का चेहरा, बाल, हाथ और पैर झुलस गए हैं। सबरीना का चेहरा अधिक जलने की वजह से उसको बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घायल सबरीना के पिता मोहम्मद अकबर ने बताया कि सुबह 10 बजे उनकी बेटी समेत आसपास के पांच बच्चे एकत्रित होकर घर से कुछ दूरी पर कूड़े के ढेर को जलाकर हाथ ताप रहे थे। कुछ देर बाद धमाके की तेज आवाज सुनाई दी। सबकी नजर वहां पहुंची तो बच्चे जमीन पर गिरे हुए थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों की हालत सामान्य बताई है। डॉक्टर संदीप राणा ने बताया कि बच्चे झुलसे हैं।
कूड़े में कांच की बोतल या फिर अन्य ज्वलनशील पदार्थ में विस्फोट होने की संभावना है। नाजनिका ने बताया कि उसकी बहन की लड़की शाहिदा के साथ पड़ोसी बच्चों ने मिलकर कूड़ा एकत्रित कर उसमें आग लगाई थी। इसके थोड़ी देर बाद कूड़े में विस्फोट हो गया। आग के ज्यादा नजदीक होने की वजह से उसका माथा, बाल, दोनों हाथ और पैर झुलस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें