फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका से बद्दी के लिए नहीं है हरियाणा रोडवेज की बस सेवा, परेशान होते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। एक समय था जब कालका से बद्दी (हिमाचल प्रदेश) के लिए सब डिपो कालका से बसें जाती थीं। ये बसें बद्दी होते हुए आगे रोपड़ (पंजाब) के लिए निकल जाती थी। पिछले कुछ वर्षों से यह सेवा बंद है। मजबूरन यात्रियों को अपने वाहन से या एचआरटीसी (हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन) की बस से जाना पड़ता है। या फिर अधिक पैसे खर्च कर प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि सब डिपो कालका से बद्दी तक बस सैवा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन


2019 से पहले सब डिपो कालका से 5 बसें बद्दी मार्ग से होते हुए हुए रोपड़ की ओर जाती थी। लेकिन बसों की घटती संख्या और स्टाफ की कमी के कारण अब यहां से बद्द़ी तक कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में कालका बस स्टैंड से कुल 46 बसें चलती हैं। जबकि एक समय सब डिपो कालका के बेड़े में 108 के करीब बसें थीं।
रोजाना भारी तादाद में लोग करते हैं बद्दी की ओर कूच




कालका-पिंजौर व आसपास के एरिया से बद्दी के लिए रोजाना भारी तादाद में विद्यार्थी, ड्यूटीपेशा व बिजनेस करने वाले लोग आवागमन करते हैं। हरियाणा रोडवेज की बस न मिलने की सूरत में अधिकतर लोग हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन व प्राइवेट बसों में सफर करते हैं। बद्दी एक बड़ा औद्योगिक शहर होने के साथ-साथ एशिया का एक प्रमुख फार्मास्युटिकल हब भी है। इस कारण बड़ी संख्या में लोग यहां जॉब करते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी बद्दी यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी व बसों की कमी के चलते कई रूट कटे


बीते कुछ वर्षों में सब डिपो कालका में कर्मचारियों व बसों की कमी के चलते कई रूट पर चलने वाली बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई बसों को किसी अन्य रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। पहले सुबह 11 बजे के करीब कालका से पपलोहा, माजरा, बाड़गोदाम, कालूझंडा से होती हुई बस हरिपुर जाती थी जिससे ग्रामीणों काे काफी सहूलियत होती थी। यह बस सेवा पिछले करीब पांच वर्षों से बंद पड़ी है। कुछ बसों को ग्रामीण क्षेत्र से स्कूली बच्चों को लाने व छोड़ने में लगवा दिया गया है। इसी तरह कई रूटों की बसें पिछले कुछ वर्षों में प्रभावित हुई हैं।

कोट
प्राइवेट बस का सहारा लेने को मजबूर

बद्दी में मेरा अपना काम हैं जिसके लिए वह रोजाना कालका से बद्दी बस के माध्यम से जाना होता है। बस स्टैंड कालका से सरकारी बस न मिलने की सूरत में मजबूरन या तो एचआरटीसी की बस का इंतजार करना पड़ता है या फिर प्राइवेट बस में सफर करना पड़ता है।-अंकुर पाल, स्थानीय निवासी, कालका



विद्यार्थियों व नौकरीपेशा को होती है परेशानी

कालका से बद्दी रोजाना भारी तादाद में स्टूडेंट, व्यवसायी व नौकरीपेशा लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में बस स्टैंड कालका से भी बद्दी के लिए हरियाणा रोडवेज की बस चलाई जानी चाहिए।-मनदीप चौधरी, पंचायत समिति सदस्य



-
अधिकारी कोट


सब डिपो कालका में बसों और स्टाफ की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया हुआ है। जैसा निर्देश होगा, वैसा किया जाएगा।-ड्यूटी इंस्पेक्टर, सुरेन्द्र रोहिल्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें