पंचकूला। सेक्टर-5 के यवनिका ओपन थिएटर में फर्स्ट ओपन मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के चेयरमैन प्रदीप गुर्जर जौली ने किया। इस प्रतियोगिता में ओपन मिस्टर नॉर्थ इंडिया, ओपन मिस्टर ट्राइसिटी, मेन फिजिक, वुमन फिजिक, जींस मॉडल व मास्टर इवेंट करवाया गया। जिसमें 200 से ज्यादा बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। पंचकूला में बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब दिल्ली के विजय गोस्वामी के नाम रहा। दूसरे स्थान पर हरियाणा के अमन रहे। विजेताओं को नकद इनाम और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम
बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी नौशाद अंसारी ने बताया कि 55 से 60 भार वर्ग में गोपाल ने पहला, आनंद कुमार ने दूसरा, रंजन पांडे ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60 से 65 किलो भारवर्ग में हरजिंदर ने पहला, विकास ने दूसरा, प्रनव ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि 65 से 70 किलो भारवर्ग में अमन ने पहला, सुमित ने दूसरा, कृष्णा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा 70 से 75 किलो भारवर्ग में सारिक ने पहला, राजीव ने दूसरा स्थान हासिल किया।