फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टॉय ट्रेनों के वेटिंग लिस्ट में आई गिरावट, आसानी से मिलने लगेगी टिकट

विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी टॉय ट्रेन। संवाद 
विज्ञापन
कालका। विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलमार्ग पर चलने वाली टॉय ट्रेन में वेटिंग लिस्ट में गिरावट शुरू हो गई है। अब शिमला आने-जाने वाले सैलानियों को आसानी से टिकट मिलने लगेगी। इससे पहले क्रिसमस, नववर्ष, सहित बच्चों की छुट्टियां पड़ने के चलते भारी तादाद में सैलानी पहाड़ों की रानी शिमला में कूच करने के लिए कालका रेलवे स्टेशन पहुंच रहे थे। वहीं, गत दिनों पहले शिमला व कूफरी में हुई बर्फबारी के सुंदर नजारे को निहारने के लिए भी सैलानियों की होड़ लगी हुई थी। ऐसे में उस दौरान वेटिंग लिस्ट में भी काफी इजाफा दिखाई दे रहा था। लेकिन अब टॉय ट्रेन की वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा घटने लगा है।
विज्ञापन



छह ट्रेनें चल रही हैं इस हैरिटेज मार्ग पर

कालका-शिमला रेलमार्ग पर फिलहाल छह टॉय ट्रेनें चल रही हैं। शिमला जाने के लिए टॉय ट्रेन सैलानियों की पहली पसंद है। सड़क मार्ग की अपेक्षा लोग टॉय ट्रेन में सफर करना पंसद करते हैं, क्योंकि पहाड़ों के बीच से जब टॉय ट्रेन गुजरती है तो नजारा देखने लायक होता है।
विज्ञापन



इस प्रकार है वेटिंग लिस्ट की स्थिति

कालका-शिमला मेल एक्सप्रैस- 52457-समय सुबह 03:30 बजे

30 जनवरी को वेटिंग लिस्ट: चेयरकार- 1, फर्स्ट क्लास- 2

31 जनवरी को वेटिंग लिसट: चेयरकार- 7, फर्स्ट क्लास-3


कालका-शिमला शिवालिक डिलक्स एक्सप्रेस- 52451- समय सुबह 5:45 बजे

30 जनवरी को वेटिंग लिस्ट: फर्स्ट क्लास- 6

31 जनवरी को वेटिंग लिस्ट:फर्स्ट क्लास-12

-

कालका-शिमला मेल एक्सप्रेस- 52453- समय सुबह 6:20 बजे

30 जनवरी को वेटिंग लिस्ट: सैकेंड सीटिंग- 22, फर्स्ट क्लास-11, विस्टाडोम-20

31 जनवरी को वेटिंग लिस्ट:सैकेंड सीटींग- 28, फर्स्ट क्लास-11, विस्टाडोम-15





कालका-शिमला हिमदर्शन एक्सप्रेस- 52459- समय सुबह 07:00 बजे


30 जनवरी को वेटिंग लिस्ट: विसटाडोम - 8

31 जनवरी को वेटिंग लिस्ट: विसटाडोम - 7



कालका-शिमला हिमालयन क्वीन- 52455- समय सुबह 11:55 बजे

30 जनवरी को वेटिंग लिस्ट: चेयरकार- 39, फर्स्ट क्लास-19

31 जनवरी को वेटिंग लिस्ट: चेयरकार- 23, फर्स्ट क्लास-16




कालका-शिमला हॉलिडे स्पैशल-52443-समय सुबह 08:05 बजे

30 जनवरी को वेटिंग लिस्ट: सेकेंड सीटींग-11, फर्स्ट क्लास-2, विस्टाडोम -3

31 जनवरी को वेटिंग लिस्ट: सेकेंड सीटींग- 12 फर्स्ट क्लास-1, विस्टाडोम -9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें