फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिक्योरिटी की आड़ में चोरी, दो गार्ड गिरफ्तार, जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला/ पिंजौर। सिक्योरिटी की आड़ में चोरी के मामले में दो गार्डों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी गांव नाला धमेहर मल्लाह और सुमित कुमार निवासी चंडीकोटला के रूप में हुई। दोनों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें अंबाला जेल भेज दिया है। पुलिस चौकी अमरावती की टीम ने दोनों सिक्योरिटी गार्डों को मात्र दो घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी डीएलएफ वैली पिंजौर में तैनात थे। यही इन्होंने चोरी की।
विज्ञापन

9 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी विपिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हिमशिखा कॉलोनी में किराये पर रहता है। वह डीएलएफ वैली पिंजौर में बतौर सिक्योरिटी सुपरवाइजर तैनात हैं। उन्होंने देखा कि कंस्ट्रक्शन साइट से ठेकेदार की 6 एल्युमिनियम शटरिंग प्लेटें गायब थीं। शिकायत के आधार पर थाना पिंजौर ने चोरी का मामला दर्ज किया। चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह और जांच अधिकारी महिपाल ने छानबीन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है, जिसे आरोपियों ने चोखी ढाणी अमरावती के पीछे छुपा रखा था। कार से चोरी की गई सभी 6 एल्युमिनियम शटरिंग प्लेट भी बरामद कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें