पंचकूला। सेक्टर-2 के गांव माजरी के पास गोगा माडी मंदिर की दीवार तोड़कर दो महीने में दूसरी बार चोरी का मामला सामने आया है। सुबह जब मंदिर के सेवक पूजा करने के लिए मंदिर गए तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और मूर्ति के चांदी के छत्र गायब मिले। इसकी सूचना पर पहुंची सेक्टर-2 पुलिस ने जांच शुरू की। चोरी की वारदात मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सेवक ने बताया कि इसे सके पहले भी 25 दिसंबर को चोरी हो चुकी है। अब दूसरी बार 15 फरवरी को हुई है। पुलिस की लापरवाही की वजह से मंदिर में लगातार दो बार चोरी हुई है। सेवक ने बताया कि पहली बार चोरी करने आए दोनों चोरों ने मंदिर की दान पेटी तोड़कर 25 हजार की नकदी चुराई थी। चोरी की शिकायत पुलिस से की थी तो केस दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई। इसके वजह से दूसरी बार मंदिर में चोरी हुई है। सीसीटीवी में चोर दिखाई दे रहा है, इसके बावजूद पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया। मंदिर के अंदर रखे कीमती धातु की बने जेवर और वस्त्र की चोरी किए थे।
पहले से दर्ज चोरी का केस नहीं सुलझा
पुजारी ने बताया कि पहली बार हुई चोरी का केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने नहीं सुलझाया है। दूसरी बार में दो युवक नकाबपोश आए थे और दूसरी बार में एक युवक नकाबपोश आया था। फुटेज में दिख रहा है कि चोरी करने वाला युवक सामान चुरा कर ले जा रहा था। बता दें कि गांव माजरी में इसके पहले भी कई घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है। मामले में सेक्टर-2 पुलिस टीम जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही है।