फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एमओ की नियुक्ति से पहले सिविल अस्पताल में वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय सेक्टर-6 में 777 मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति से पहले मेडिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की गई। इस दौरान उम्मीदवारों को सुबह से ही लंबी कतार में लगने के साथ चार से पांच घंटे का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर ने मेडिकल सहित अपने पूरे डॉक्यूमेंट जमा कराए गए। इस दौरान पूरे डॉक्यूमेंटेशन की जांच पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल और डिस्पेंसरी में डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसको लेकर 777 एमओ की नियुक्ति की गई है। इसमें सोमवार को वेरिफिकेशन के लिए सुबह 9 बजे से हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय में हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, फरीदाबाद सहित अन्य जिलों से उम्मीदवार आए। इस दौरान वेरिफिकेशन के लिए मेडिकल ऑफिसर के उम्मीदवार अमन कुमार, सुधीर परमार ने बताया कि समय अधिक लग रहा है। इस कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लगातार एक दिन में उम्मीदवारों को बुला लिया गया है। इस कारण समय अधिक लगने से परेशानी हुई। वहीं सुबह नौ बजे से आने के बाद वेरिफिकेशन शाम 4 बजे तक हुई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल ऑफिसर की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर ली गई है। इसके लिए विभाग की आरे से जानकारी दी गई थी। वेरिफिकेशन में समय भी दिया गया था। जल्द ही सभी को पदों पर ज्वाइन करवाया जाएगा। -मनीष बंसल, डीजी हेल्थ, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें