फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला के खेतपुराली में दिनदहाड़े चोरी, नकदी और जेवरात लेकर भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव ऊपली खेतपुराली में दिनदहाड़े चोर घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घर के मालिक की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पिरदिया ने दी शिकायत में बताया कि 25 सितंबर को घर के सभी सदस्य अपने-अपने कामों में बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी बेटी को टीका लगवाने करीब 2 बजे घर लौटी तो देखा कि गेट खुला और कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चांदी की दो चेन, चांदी की 10 अंगूठियां, सोने का एक कोका, कान की एक बाली और 50 हजार रुपये नकद चोरी हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें