फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: होटल के बाहर कार का शीशा तोड़ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला विस्टा के पास खड़ी कार से लैपटॉप, टैबलेट और सोने के गहनों से भरे बैग ले उड़े चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित बेला विस्टा होटल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप, टैबलेट और सोने के गहनों से भरे बैग चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मुनिश चौहान ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार लेफ्टिनेंट कर्नल मुनिश चौहान ने रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे कार बेला विस्टा के पास पार्क की थी और भोजन करने होटल चले गए। लौटने पर उन्होंने देखा कि कार की पिछली बाईं ओर की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि कार में रखे दो बैग गायब हैं। एक बैग में लैपटॉप और टैबलेट था, जबकि दूसरे में सोने के कीमती गहने रखे थे।
सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें