कालका। गुप्ता कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से 11 केवी चाणक्यपुरी फीडर पर पुरानी तारें, एलटी कंडक्टर और केबल बदलने का कार्य किया जाएगा। विभाग के अनुसार कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है।