फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: युवाओं ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संकल्प के लिए संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मेरा युवा भारत पंचकूला इकाई ने गांव महेशपुर में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में संगठन के सभी वालंटियर्स, स्थानीय युवा और ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनका संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और माताओं के प्रति सम्मान प्रकट करना रहा। इस मौके पर मौजूद युवाओं ने संकल्प लिया कि वे प्रकृति की अमूल्य धरोहर की रक्षा करेंगे और अधिक से अधिक पौधे लगाकर एक हरा-भरा, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाएंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पेड़ पृथ्वी को रहने योग्य बनाते हैं और यही स्वच्छ, स्वस्थ व सुंदर जीवन की कुंजी हैं। इसीलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कर अगली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण छोड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें