संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-20 आशियाना में रहने वाले एक युवक ने वीरवार दोपहर को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस और सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच करवाई। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल मोर्चरी में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।