फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रोड गलियों की सफाई का काम 30 मई तक होगा अलॉट

विज्ञापन
महापाैर कुलभूषण गोयल ने पीएमडीए, एचएसवीपी और नगर निगम की संयुक्त बैठक ली
विज्ञापन
नालों की सफाई के लिए महापौर ने दिए निर्देश, पीएमडीए, एचएसवीपी और नगर निगम के अफसरों के साथ हुई बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-14 नगर निगम कार्यालय परिसर में महापौर कुलभूषण गोयल ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, खनन विभाग, शिक्षा विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। महापौर ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर से गुजरने वाले सभी नालों की तुरंत सफाई करवाई जाए, ताकि बारिश में लोगों को जलभराव और मच्छर जनित बीमारियों निजात मिल सके। पीएमडीए के एक्सईएन अरविंद कुमार ने महापौर को बताया कि सेक्टर-17 राजीव कॉलोनी तक नाले की सफाई के लिए टेंडर लगाया है, जिसमें पोकलेन, जेसीबी एवं अन्य मशीनरी से नालों की सफाई कराई जाएगी। कुलभूषण गोयल ने निर्देश दिए की मनसा देवी कांप्लेक्स से गुजरने वाले नाले, सेक्टर 2-4 और सेक्टर 15 से गुजरने वाले नालों की भी सफाई तुरंत करवा दी जाए, क्योंकि बारिश के मौसम में मच्छर हो जाते हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया फैलता है। महापौर ने नालों के सौंदर्यीकरण के बारे में अधिकारियों से जवाब मांगा तो अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि इसके लिए टेंडर लगाने की डीपीआर तैयार कर रहे हैं। महापौर ने शहर की मुख्य सड़कों की रोड गली और चौक के पास सफाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि रोड गली की सफाई का टेंडर प्रक्रिया जारी है। 30 मई तक काम अलॉट हो जाएगा।

ट्रैफिक लाइटों के लिए लगाया जा रहा है टेंडर
महापौर ने निर्देश दिए कि शहर की कई ट्रैफिक लाइटें न जलने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस पर पीएमडीए के अधिकारियों ने बताया कि मेन रोड की ट्रैफिक लाइटों में सुधार के लिए टेंडर लगाए जा रहे हैं। जहां जरूरत है, वहां पर नई लाइटें भी लगाई जाएंगी। महापौर ने स्मार्ट रोड के बारे में जवाब तलब किया तो अधिकारियों ने बताया कि माजरी चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क को स्मार्ट रोड बनाने की प्रक्रिया पाइपलाइन में है। शहर को टर्शरी पानी उपलब्ध कराने के लिए महापौर की ओर से पूछे सवाल पर अधिकारियों ने बताया कि टर्शरी वाटर सप्लाई के लिए ली गई मोटर खराब हो गई है। इसके स्थान पर या तो नई मोटर खरीदी जाएगी या पुरानी को ही ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन


सड़कों की रिकार्पेटिंग के लिए लगाया टेंडर
महापौर ने निर्देश दिए कि शहर के तहत पड़ने वाले गांव रैला, रैली, हरिपुर, अभयपुर, बुढ़नपुर में सीवरेज की पुरानी पाइप लाइनों को बदला जाए। महापौर ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को उनके अंतर्गत पड़ने वाले सेक्टरों की सड़कों की रिकारपेटिंग करने को कहा। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 23 और मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर 6 की सड़कों की रिकारपेटिंग का टेंडर लगा दिया है। महापौर ने सेक्टर 5 में भी सड़कों की हालत सुधारने के निर्देश दिए। महापौर ने एमआरएफ सेंटरों के लिए भी जगह देने को कहा, साथ ही नाइट फूड स्ट्रीट के लिए भी जगह उपलब्ध कराने को कहा।


बैठक में खनन विभाग के अधिकारियों को महापौर ने निर्देश दिए कि नगर निगम की जमीनों पर हुए खनन का करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये बकाया है, जिसमें खनन करने वाले ठेकेदारों द्वारा गांव अलीपुर, जलौली नग्गल, कोट डबकोरी और सुखदर्शनपुर में जमीनों की खुदाई की गई है, लेकिन उनकी राशि नहीं दी गई। अधिकारियों ने कहा कि वह संबंधित ठेकेदारों से यह राशि चुकाने के लिए कहेंगे। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी शहर के प्रमुख स्थान पर बच्चों के दाखिलों को लेकर हो रही परेशानी पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

पांचवीं तक है स्कूल, 2000 विद्यार्थी पढ़ते हैं
वार्ड नंबर 14 के पार्षद सुशील गर्ग ने बताया कि उनके वार्ड में तीन स्कूलों में केवल पांचवीं कक्षा तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल है, जिसमें लगभग 2000 बच्चे पढ़ाई करते हैं, लेकिन उसके बाद उन्हें सेक्टर 20 के संस्कृति मॉडल स्कूल दाखिला नहीं मिल पाता। उन्होंने स्कूलों को अपग्रेड करने या नए स्कूल बनाने की मांग की। बैठक में कुंडी में स्कूलों को अपग्रेड करने की मांग उठी। गांव रैली की पुरानी कंडम हो चुकी बिल्डिंग को भी पुनर्निर्माण के बारे में चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें