फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराई का दहन देखने जुटा पूरा शहर

Mon, 14 Oct 2013 02:23 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयी दशमी का त्योहार रविवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। रामलीला में रावण वध के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले शहर में सुंदर झांकियां निकाली गईं। सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड, सेक्टर-21, सेक्टर-19 के साथ ही सकेतड़ी में भी दशहरा पर्व आस्था पूर्वक मनाया गया।

सेक्टर-21 में भी रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के शानदार पुतले बनाए गए थे। यहां की आयोजन कमेटी श्री कृष्णा क्लब ने शहर में झांकियां भी निकालीं।

सभी आयोजन स्थलों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात था।
सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में श्रीमाता मनसा देवी चेरीटेबल ट्रस्ट और आदर्श रामलीला क्लब ने दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया।


इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. केके खंडेलवाल मुख्यातिथि थे, जबकि उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के  ओएसडी बीआर बेरी और पुलिस कमिश्नर राजबीर देसवाल भी पहुंचे।

विधायक डीके बंसल, कमेटी के चेयरमैन विष्णु गोयल, प्रधान सतपाल गर्ग, महासचिव संदीप गुप्ता, प्राचीन आदर्श रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब के प्रधान रमेश चड्ढा, वाइस चेयरमैन सुभाष पपनेजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. केके खंडेलवाल ने श्रीराम के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील लोगों से की। उन्होंने मुख्यमंत्री की तरफ से कार्यक्रम के आयोजन में पांच लाख रुपये का सहयोग देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में मौजूद शहरवासियों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन


आतिशबाजी के बीच हुआ युद्ध
शानदार आतिशबाजी के  बाद श्रीराम और रावण की सेना के बीच भीषण युद्ध हुआ। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के वध के बाद पुतलों का दहन किया गया।

सबसे पहले मेघनाथ, उसके बाद कुंभकरण और अंत में रावण के पुतले को जलाया गया।

युवक की हो गई धुनाई
एक युवक को कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाना महंगा पड़ गया। युवक कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बहुत उत्साहित था और बार-बार उनके पीछे जाकर खड़ा हो जाता।

इस बीच एक आयोजक ने उसे साइड से हटने के लिए कहा। इस पर वह आयोजक से उलझ गया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पुष्प वर्षा का इंतजार करते रहे लोग
सेक्टर-5 में कई लोग विमान से होने वाली पुष्प वर्षा को देखने के लिए विशेष रूप से आए थे।

हालांकि, कमेटी के सभी प्रयास असफल हो गए और लोग आसमान में देखते रहे कि कब विमान आएंगे और आसमान से फूल बरसाएंगे।

अंत में तीनों पुतले भी जल उठे, लेकिन कोई विमान नहीं आया।इसमें सिटी फोल्डर में पड़ा फोटो भी लगेगा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें