फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिकअप से टकराकर ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। सोमवार देर रात टगरा हरि सिंह नजदीक राम मंदिर के पास पिकअप और ट्रैक्टर की आपसी भिड़ंत में ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


घटना रात करीब 9 बजे की है। ट्रैक्टर ड्राइवर ने बताया कि वह पपलोहा माजरे की ओर से आ रहा था। इस बीच राम मंदिर के पास सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने उनके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर में मौजूद 2 लेबर कर्मी ट्रैक्टर से नीचे जा गिरे, जिन्हें एसडीएच कालका में उपचार के लिए ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें