फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सरकारी स्कूलोंं में कक्षा छठी का सिलेबस बदला, लेकिन अभी तक नहीं पहुंची किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के नए शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। सरकारी स्कूलोंं में छठी के सिलेबस में बदलाव के कारण किताबें नहीं आई है। इस कारण अभिभावक और विद्यार्थी परेशान हैं। किताबों को खोजने में अभिभावक लगातार निजी प्रकाशकों के चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद भी हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की किताबें एनसीईआरटी की नहीं मिल रही हैं। इस कारण अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला मेंं पहली से आठवीं के 40 हजार विद्यार्थियों को किताबें मुफ्त में दी जाती हैं। स्कूलोंं में पहली से आठवीं की बुक्स पहुंच गई है। इस बार छठी कक्षा में अंग्रेजी, हिंदी के सिलेबस में बदलाव के कारण बुक्स पब्लिश होकर नहीं पहुंच रही है। इस कारण यह विद्यार्थियों को नहीं मिल पाई है। सेक्टर -19 के रहने वाले अभिभावक सुरेश कुमार ने बताया कि छठी के सिलेबस में बदलाव हुआ है। स्कूल में किताबें नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। अभी तक किताबें नहीं पहुंच रही हैं।

जल्द ही इन पुस्तकों को मंगवाया जाएगा
छठी कक्षा का पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण पुस्तकें अभी नहीं आई है। अन्य कक्षाओं की किताबें पहुंच चुकी है। जल्द ही इन पुस्तकों को मंगवाया जाएगा। - संध्या मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें