फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ठेकेदार के काम को लेकर स्टैंड सुपरवाइजर ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। सब डिपो कालका में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से रेनोवेशन का काम करवाया जा रहा है। बस स्टैंंड पर बाथरूम की रेनोवेशन, कमरों के रंग रोगन रिपेयर, कोटा स्टोन की रगड़ाई, पार्किंग शेड के नीचे की रिपेयर इत्यादि काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को विभाग के एक्सईएन धीरज कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी बस स्टैंड पर चल रहे काम का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान सब डिपो कालका के स्टैंड सुपरवाइजर ने काम की गुणवत्ता को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जाहिर की।
एसएस सुरेन्द्र रोहिल्ला ने बताया कि जिस ठेकेदार को यह काम सौंपा गया है, वह इस काम को सही ढंग से नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड की दीवारों पर जो पुट्टी का काम चल रहा है, उससे पहले दीवार को साफ नहीं किया जा रहा। बताया कि स्टैंड पर जहां बसें खड़ी होती हैं, उसके काउंटर निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें