फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 14 दिन से सोसाइटी की लिफ्ट बंद, लोगाें को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जीएच-23 द जीवन छाया काऑपरेटिव ग्रुप सोसाइटी सेक्टर -20 की लिफ्ट 14 दिन से खराब है। इसकी मेंटेनेंस का काम कंपनी की ओर से नहीं किया जा रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सोसाइटी के प्रधान जमील अहमद ने बताया कि यह सोसाइटी छह मंजिल की है। इसमें 24 फ्लैट्स हैं। कोने एलिवेटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की 10 सवारियों की लिफ्ट 23 वर्षों से लगी है। जिसका हर साल एनुअल मेंटेनेंस काॅन्ट्रैक्ट होता आ रहा है। इस साल भी इसकी मेंटेनेंस का 57 हजार रुपये भुगतान किया गया। इसकी वैद्यता 31 मार्च तक है। लिफ्ट 13 मार्च को खराब हुई। इसके बाद कंपनी की ओर से फॉल्ट बताया गया। कंपनी के मैनेजर गौरव से बात की तो उन्होंने लिफ्ट ठीक करने में साठ हजार रुपये का खर्च बताया। इसकेे बाद उन्हाेंने 1.46 लाख रुपये का बिल भेज दिया। सोसाइटी के प्रधान जमील अहमद ने कंपनी पर आरोप लगाया कि जो लिफ्ट वाले समस्या बता रहे हैं, यह समस्या पहले भी कई बार आई थी। जिसे लिफ्ट वालों ने फ्री में ठीक किया था, हमारे पास इसका सबूत है। इस बार ये लोग ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस कारण सोसाइटी के लोगों को परेशानी हो रही है। सोसाइटी ने कोने लिफ्ट कंपनी से 17 मार्च को ईमेल भेजकर 24 घंटे में ठीक करने का आह्वान किया था। इसके जवाब में उन्होंने 15 दिन का समय ईमेल का जवाब देने के लिए मांगा है। ठीक करने के लिए अभी भी राजी नहीं हैं।
विज्ञापन

सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिक रहते हैं। तीसरी और पांचवीं मंजिल पर 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग रहते हैं, जिन्हें अस्पताल के लिए आने जाने में लिफ्ट बंद होने के कारण स्ट्रेचर और कुर्सी पर बैठाकर सीढ़ियों से ऊपर नीचे लाना ले जाना पड़ रहा है जो अत्यंत कष्टदायक है। उन्होंने बताया कि कोने कंपनी न तो नोटिस का सही उत्तर दे रही है और न ही लिफ्ट ठीक कर रही है। परंतु सोसाइटी से 15 दिन का समय उत्तर देने के लिए मांग रही है। कंपनी साफ जवाब नहीं दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें