फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बिल्डिंग और शिक्षकों की कमी धीरे-धीरे होगी पूरी : शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
बच्चों को संबो​धित करते ​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को सेक्टर-7 गवर्नमेंट स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होेंने कहा कि सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण करने का मकसद वहां की कमियां पता कर उनको दूर करना है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने स्कूली बच्चों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि स्कूली छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार का भी ज्ञान मिलना चाहिए। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ स्थानों पर भवनों की समस्या है तो कुछ में शिक्षकों की भी कमी है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे करके एक-एक समस्या को जल्द सुलझाएंगे, ताकि स्कूलों को चलाने वाले प्रिंसिपल से लेकर स्टाफ तक किसी को कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी बहुत जरूरी है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का जो परिवार के प्रति भाव है, वह भी बचा रहे, सभी चीज साथ मिलकर चलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें