फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में दूसरी लहर ज्यादा घातक : 3818 नए पॉजिटिव मिले, 14 मरीजों की मौत, दो जिलों मे बेड आरक्षित

Tue, 13 Apr 2021 01:46 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

फरवरी में एक्टिव केसों की संख्या 900 के करीब थी, जो अब बेहताशा तरीके से बढ़ी है। गंभीर बात ये है कि पहली बार रिकवरी दर घटकर 93.96 प्रतिशत तक पहुंच गई है और संक्रमण दर 4.86 प्रतिशत पहुंच गई है। गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़कर 304 पहुंच गई है। इनमें 250 ऑक्सीजन और 54 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इसी प्रकार, नए साल में अब तक प्रतिदिन तीन मरीजों की मौत के औसतन के हिसाब से 377 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों की लापरवाही और प्रशासन की ढील के चलते कोरोना संक्रमण ने शुरुआत से लेकर अब तक का एक साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हरियाणा में अब तक के सबसे अधिक 22487 एक्टिव केस हो गए हैं। पिछले साल जब कोरोना अपने चरम पर था, उस समय 18 सितंबर, 2020 को सबसे अधिक 21291 एक्टिव केस थे। पिछले तीन माह में एक्टिव केसों में 24 गुना वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन


फरवरी में एक्टिव केसों की संख्या 900 के करीब थी, जो अब बेहताशा तरीके से बढ़ी है। गंभीर बात ये है कि पहली बार रिकवरी दर घटकर 93.96 प्रतिशत तक पहुंच गई है और संक्रमण दर 4.86 प्रतिशत पहुंच गई है। गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़कर 304 पहुंच गई है। इनमें 250 ऑक्सीजन और 54 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इसी प्रकार, नए साल में अब तक प्रतिदिन तीन मरीजों की मौत के औसतन के हिसाब से 377 की मौत हो चुकी है।

3818 नए केस, 14 की मौत
सोमवार को प्रदेश में अब तक सबसे अधिक 3818 नए केस सामने आए, जबकि 14 मरीजों की मौत हो गई। एक दिन में इतने केस भी रिकॉर्ड है। गुरुग्राम में सबसे अधिक 1132 नए केस सामने आए हैं, जबकि चरखी दादरी, फतेहाबाद और नूंह में सबसे कम 10-10 केस आए हैं। इसके अलावा, करनाल में 327, फरीदाबाद 472, सोनीपत 228, हिसार 180, अंबाला 113, पानीपत 158, पंचकूला 2284, कुरुक्षेत्र 145, यमुनानगर 160, सिरसा 127, कैथल 124, झज्जर 90, रोहतक में 98 नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फतेहाबाद, पानीपत, सोनीपत व यमुनानगर में दो दो और सिरसा, जींद, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, पंचकूला व फरीदाबाद में एक-एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। अब प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3282 पहुंच गई है। वहीं, एक दिन में 2298 मरीज ठीक हो गए, जबकि 24988 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सोमवार को 158367 लोगों को पहली और 21203 को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। प्रदेश में अब तक कुल 2648203 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

विभाग अलर्ट : गुरुग्राम व फरीदाबाद में बेड आरक्षित 
कोरोना के बढ़ते केसों के चलते स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। खासकर गुरुग्राम व फरीदाबाद में बढ़ते केसों को देखते हुए विभाग की ओर से बेडों की व्यवस्था की गई है। गुरुग्राम के लिए 4894 और फरीदाबाद में 6255 बेडों को कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह का कहना है कि लोगों की लापरवाही से केस बढ़ रहे हैं। विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए, तभी इस महामारी को हराया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें