फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में दस साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीसी और एसपी रेवाड़ी के उदासीन रवैये को देखते हुए राष्ट्रीय अनुसूचति जाति आयोग ने रेवाड़ी में 10 वर्षीय बच्ची से सात लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हरियाणा के मुख्य सचिव और डीजीपी को तुरंत एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने को कहा है। आयोग के चेयरमैन विजय सांपला के आदेश पर भेजे गए रिमाइंडर नोटिस में अधिकारियों को 30 जुलाई तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है। गौरतलब है कि आयोग द्वारा बीती 24 जून को 15 दिन का नोटिस और 12 जुलाई को 7 दिन का रिमाइंडर नोटिस भेजा। बावजूद इसके दोनों जिला अधिकारियों ने इस मामले की एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश नहीं की। इस पर नाराजगी जताते हुए आयोग ने संवेदनशील मामले को देखते हुए मुख्य सचिव व डीजीपी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

यह है मामला
मामले के अनुसार, 24 मई को रेवाड़ी में 10 वर्षीय बच्ची के साथ 7 लड़कों द्वारा गैंगरेप की खबर मीडिया में आई थी। इसमें 6 लड़के 10-12 वर्ष की उम्र के बताए गए थे। युवकों का एक ग्रुप स्कूल के पास ग्राउंड में खेल रहा था, जहां बच्ची से दुष्कर्म हुआ। इस घटना की वीडियो जून माह में युवकों द्वारा शेयर कर दी गई, जो कि उक्त पीड़ित लड़की के पड़ोसी के पास भी पहुंची, जिससे इस मामले की जानकारी पीड़ित परिवार को पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें